सुर्खियां बटोर रही डॉ. अजय पटेल की सादगी…

सीहोर। विधानसभा क्षेत्र इछावर में आयोजित भव्य युवा सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी नेता डॉ. अजय पटेल की सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। यह वाकया पूरे इछावर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा और लोग उनकी इस सहजता की खुलकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, इछावर में आयोजित इस युवा सम्मेलन में क्षेत्रभर से भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. अजय पटेल भी शामिल हुए। हालांकि वहां उपस्थित सभी लोग उस वक्त हतप्रभ रह गए, जब डॉ. पटेल को पहली पंक्ति में जाने के बजाय युवाओं के बीच सबसे अंतिम पंक्ति की कुर्सी पर जाकर बैठ गए। आगे बैठे युवाओं ने जब पीछे मुडक़र अपने डॉ. अजय पटेल को साधारण कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ आखिरी लाइन में बैठे देखा तो वे उनकी सादगी देखकर हैरान रह गए।
बता दें कार्यक्रम समापन के बाद सम्मेलन स्थल से लेकर पूरे इछावर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. अजय पटेल की इस सादगी की तस्वीरें और खबरें सुर्खियों में आ गईं।
संगठन के निर्णय को रखा सर्वोपरी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता रहे डॉ. अजय पटेल पिछले तीन विधानसभा चुनावों से इछावर क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश करते आ रहे हैं। टिकट न मिलने के बावजूद उन्होंने हमेशा पार्टी के हर आदेश का अनुशासन के साथ पालन किया और पूरी निष्ठा से संगठन हित में कार्य किया है। युवा सम्मेलन में उनकी इस सादगी ने एक बार फिर बता दिया कि वे पद के मोह से परे रहकर जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं।



