पुलिस बुकमध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

बुदनी में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

सीहोर। जिले के बुदनी नगर स्थित वार्ड क्रमांक 12 में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर के भीतर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान राकेश मीणा उनकी पत्नी राधा मीणा और बेटे अश्विन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तीनों के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जब वार्ड 12 स्थित मकान के अंदर पतिए पत्नी और बेटे के शव पड़े होने की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो इलाके में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल के बाहर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से पूरे नगर में दहशत और चर्चा का माहौल है।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, साक्ष्य जुटा रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।
परिजन नहीं मिले, वजह तलाश रही पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि घर के अंदर से राकेश मीणा, राधा मीणा और अश्विन के शव बरामद हुए हैं। तीनों के सिर पर चोट के निशान हैं, जिसे देखते हुए हत्या की आशंका पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतकों के अन्य परिजन मौके पर नहीं मिले हैं, जिस कारण परिवार से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस तिहरे हत्याकांड को किसने और किस वजह से अंजाम दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!