झाबुआदिल्ली एनसीआरपुलिस बुकपॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

पीएम मोदी ने बस्तर के जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा- हथियार वाले नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से लडऩा होगा

भोपाल। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वें साल देश के सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई है। इस बार प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करणपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचे, जहां उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों के साथ समय बिताया, उन्हें मिठाई बांटी और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में देश की आंतरिक सुरक्षाए नक्सलवाद के खात्मे और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से बात की।
मोदी ने कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। करोड़ों देशवासियों ने नक्सलवाद का डर पीछे छोड़ दिया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसका काफी श्रेय सुरक्षा बलों के जवानों को जाता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आप जैसे लाखों बहादुर पुरुषों और महिलाओं, हमारे सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की है। इसलिए मैं आज आपके साथ दिवाली मनाने यहां आया हूं।

40-50 साल बाद देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2026 की यह दिवाली ऐतिहासिक और बेहद खास है। पिछले 40-50 वर्षों में यह पहला मौका है जब देश का हर एक जिला नक्सलवाद के डर से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। करोड़ों लोगों ने अब नक्सलवाद के खौफ को पीछे छोड़ दिया है और खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

सीआरपीएफ जवानों के शौर्य और सही नीतियों की जीत
पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के एक भी जवान की जान नहीं गई है। यह हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य शौर्य, साहस, संयम और सरकार की मजबूत तथा सही नीतियों की सबसे बड़ी जीत है।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना
पिछली सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीएम ने कहा कि 2004 से 2013 के बीच हर साल नक्सलियों के मुकाबले हमारे ज्यादा जवान शहीद होते थे। उस दौर की सरकारों ने नक्सलवाद को एक लाइलाज बीमारी मानकर यूं ही छोड़ दिया था। छत्तीसगढ़ में अकेले 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, लेकिन उस समय के प्रभावशाली नेताओं की आंखों से आंसू तक नहीं निकले।

नया खतरा, दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि खतरा पूरी तरह टला नहीं है। अब देश को दिमागी नक्सलियों से लडऩा होगा। कई संगठनों में इन छिपे हुए तत्वों ने जगह बना ली है, जो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भोले-भाले लोगों को भडक़ा रहे हैं। इनकी पहचान कर इनसे सख्ती से निपटना होगा।

गरीबी उन्मूलन और कल्याणकारी योजनाएं
वल्र्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं। यह सरकार की दूरदर्शी कल्याणकारी योजनाओं और मजबूत होती अर्थव्यवस्था का परिणाम है।

जवानों के बीच बिताए पल
बस्तर के करणपुर बेस पर पहुंचने पर जवानों ने भारत माता की जय के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम ने महिला जवानों समेत तमाम सुरक्षाकर्मियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनके परिवारों तथा देश के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा मजबूत होने पर ही बाहरी दुश्मन असफल होते हैं और हमारे जवान देश के भीतर वही ढाल बनकर खड़े हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!