धर्म और आस्थामध्यप्रदेश

भोपाल में दिवाली की अनोखी पहल, उतारी पेड़ों की आरती, दीप जलाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

भोपाल। राजधानी भोपाल की बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी के रहवासियों ने दीपावली के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की एक अनोखी और प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। कॉलोनी के महिलाए पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने एकत्रित होकर आसपास के हरियाली क्षेत्र में लगे पेड़ों की विधिवत आरती उतारी और उनके पास दीपक जलाकर उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान सभी रहवासियों ने पेड़ों की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प भी लिया।
बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पेड़ हमें निरंतर ;ऑक्सीजन देकर हमारा जीवन बचाते हैं। उन्हीं की वजह से हमारा अस्तित्व कायम है। ऐसे जीवनदायी पेड़ों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के रहवासी पिछले 8 वर्षों से लगातार दीपावली से एक दिन पहले यह आयोजन करते आ रहे हैं।
महिलाओं और बच्चों ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा
शनिवार रात आयोजित हुए इस विशेष कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बड़े उत्साह के साथ पेड़ों के नीचे दीप सजाए और उनकी आरती उतारी। उमाशंकर तिवारी ने बताया कि आज रविवार को दीपावली की मुख्य रात में भी रहवासी इसी तरह पेड़ों के पास दीप प्रज्वलित कर रोशनी करेंगे और प्रकृति के प्रति अपना स्नेह प्रकट करेंगे। स्थानीय नागरिकों की यह पहल न केवल दीपावली की खुशियों को दोगुना कर रही है, बल्कि समाज को स्वच्छ पर्यावरण और हरियाली बचाने का एक सशक्त संदेश भी दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!