दिवाली की रात पटाखों का धुआं: मप्र के 9 शहरों में हवा हुई बहुत खराब, ग्वालियर सबसे प्रदूषित, भोपाल में भी एक्यूआई दोगुना

भोपाल। दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी का असर प्रदेश की आबोहवा पर साफ देखने को मिला। रात 10 बजे से सुबह 3 बजे के बीच महज पांच घंटों के भीतर मध्य प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता तेजी से गिरी। हालात यह रहे कि सुबह 3 बजे तक प्रदेश के कम से कम 9 मॉनिटरिंग स्टेशन बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गए। सबसे खराब स्थिति ग्वालियर की रही, जबकि राजधानी भोपाल में भी हवा का स्तर दोगुने से ज्यादा बिगड़ गया।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु और शहरों का हाल
भोपाल: 5 घंटे में टीटी नगर का एक्यूआई दोगुने से ज्यादा बड़ा
टीटी नगर: रात 10 बजे यहां एक्यूआई 150 था, जो सुबह 3 बजे बढक़र 314 दोगुने से ज्यादा हो गया।
ईदगाह हिल्स: यहां एक्यूआई 140 से बढक़र 263 करीब 1.9 गुना दर्ज किया गया।
पर्यावरण परिसर: यहां स्तर 213 से बढक़र 302 पर पहुंच गया।
भोपाल के टीटी नगर और पर्यावरण परिसर स्टेशन बहुत खराब श्रेणी में आ गए हैं।
ग्वालियर: प्रदेश में सबसे खराब आबोहवा, तीनों स्टेशन श्बहुत खराब
प्रदेश में प्रदूषण के मामले में ग्वालियर सबसे आगे रहा। यहां के तीनों मॉनिटरिंग स्टेशन बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किए गए।
दीनदयाल नगर: यहां रात 10 बजे एक्यूआई 354 था, जो सुबह 3 बजे बढक़र 363 हो गया यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है।
महाराज बाड़ा: एक्यूआई 310 से बढक़र 337 हो गया।
सिटी सेंटर: यहां एक्यूआई 270 से बढक़र 329 दर्ज किया गया।
इंदौर: छोटी ग्वालटोली और मगोड़ा नगर में हवा बहुत खराब
आर्थिक राजधानी इंदौर में भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊपर गया
छोटी ग्वालटोली: एक्यूआई 281 से बढक़र 338 पर पहुंच गया और हवा पुअर से वेरी पुअर श्रेणी में आ गई।
मगोड़ा नगर: यहां सबसे ज्यादा 113 अंकों की बढ़ोतरी हुई और एक्यूआई 203 से बढक़र 316 हो गया।
राहत भरी खबर: इंदौर के सभी इलाकों में स्थिति एक जैसी नहीं थी। एयरपोर्ट एरिया में एक्यूआई 99 से घटकर 98 रहा, जबकि रीजनल पार्क में दोनों समय 72 पर स्थिर रहा।
जबलपुर और अन्य छोटे शहरों का हाल
जबलपुर: मरहताल में एक्यूआई 219 से बढक़र 328 और सुहागी में 228 से बढक़र 303 हो गया। दोनों जगह हवा बहुत खराब रही। गुप्तेश्वर में एक्यूआई 151 से बढक़र 237 दर्ज हुआ।
छोटे शहर: प्रदूषण का असर सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा। देवास भोपाल चौराहा में एक्यूआई 133 से बढक़र 239, कटनी गोल बाजार में 166 से बढक़र 229, उज्जैन महाश्वेता नगर में 212 से बढक़र 281 और सिंगरौली में 122 से बढक़र 235 हो गया। इन सभी जगहों पर हवा मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच गई।
जहां स्थिति सामान्य रही: दमोह, मैहर, सतना, रतलाम और सागर के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया और स्थिति संतोषजनक बनी रही।
क्या कहती है प्रदूषण की श्रेणियां
201 से 300 तक: खराब
301 से 400 तक: बहुत खराब



