मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में गूंजे देशभक्ति के नारे, निकली तिरंगा यात्रा

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास परिसर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ-साथ सचिवालय और निवास में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, दीदी कैफे की दीदियां और समस्त स्टाफ शामिल हुआ।
हाथों में तिरंगा थामे हुए सभी ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार प्रदेश भर में इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाना है। इस यात्रा ने निवास परिसर के वातावरण को उत्साह और जोश से भर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us