पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेश

धरती हमारी माता है और हम इसके पुत्र, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पृथ्वी दिवस पर दिया संरक्षण का संदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्विश्व पृथ्वी दिवसश् के अवसर पर प्रदेशवासियों से प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया है। उन्होंने वेदों के सूत्र (माता भूमि पुत्रोऽहं पृथिव्यारूष) पृथ्वी मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस धरती ने हमें जन्म और पोषण दिया है, उसकी रक्षा करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों के भविष्य की चिंता करनी होगी। उन्होंने अपील की कि हमें हर हाल में जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित और समृद्ध रखना होगा। डॉ. यादव ने कहा कि संसाधनों का अंधाधुंध दोहन रोकने और प्रकृति को बचाने के प्रयास ही वास्तव में मानवता की सच्ची सेवा है।
सीएम की प्रदेशवासियों से तीन मुख्य अपील
संसाधनों का संयमित उपयोग: पानी, बिजली और अन्य प्राकृतिक संसाधनों को व्यर्थ न गवाएं।
वृक्षारोपण: अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी लें।
प्रकृति अनुकूल जीवन: ऐसी जीवनशैली अपनाएं जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि आइए, हम सब मिलकर इस पृथ्वी दिवस पर संकल्प लें कि हम अपनी धरती को हरा-भरा और स्वस्थ बनाएंगे ताकि भविष्य सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!