प्रशासनमध्यप्रदेश

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी पति समर्थ की उल्टी गिनती शुरू

भोपाल. ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में इस वक्त की एक और बेहद बड़ी खबर आ रही है. हाईकोर्ट के कड़े रुख और पुलिस की चौतरफा घेराबंदी के आगे आखिरकार आरोपी पति समर्थ शर्मा को घुटने टेकने ही पड़े हैं. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि आरोपी समर्थ ने अपने वकील से कह दिया है कि ‘मैं सरेंडर करने जा रहा हूं’. इतना ही नहीं आरोपी समर्थ ने कोर्ट में लगाई अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी अपने वकील के माध्यम से वापस ले ली है.
ट्विशा शर्मा की मौत का राज उगलवाने के लिए कानून का शिकंजा अब आरोपी पति समर्थ शर्मा पर पूरी तरह कस चुका है. हर तरफ से रास्ते बंद होने के बाद अब समर्थ के पास सरेंडर करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है. सूत्रों के मुताबिक चारों तरफ से घिरे समर्थ ने खुद अपने वकील से कहा है कि वह सरेंडर करने जा रहा है.
दरअसल आरोपी समर्थ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उच्च न्यायालय के सख्त रुख को भांपते हुए उसने अपने वकील के माध्यम से अपनी जमानत याचिका ही वापस ले ली है. हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि आरोपी को भोपाल कोर्ट में पुलिस के सामने ही सरेंडर करना पड़ेगा.
बताया जा रहा है कि जमानत याचिका वापस लेने और हाईकोर्ट के इस निर्देश के बाद अब समर्थ की उलटी गिनती शुरू हो गई है. संभावना जताई जा रही है कि वह आज या कल में ही कोर्ट के सामने पेश हो सकता है, जहां पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेगी.
एक तरफ जहां हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से दोबारा पोस्टमार्टम कराने का ऐतिहासिक आदेश देकर जांच की दिशा बदल दी है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी पति का यह सरेंडर प्लान बताता है कि अब इस मामले में सच ज्यादा दिन छिपने वाला नहीं है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!