पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

सीएम बोले, सुशासन और सिंचाई मोहन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में सुशासन, प्रशासनिक दक्षता और किसानों को खेतों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने को अपनी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन अभ्युदय.2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक सजगए जवाबदेह और परिणाम देने वाला बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि शासन और प्रशासन के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आगामी दिसंबर महीने में प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों के साथ एक विशेष मंथन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्युदय.2026 जैसे सत्र अतीत के सफल अनुभवों से सीखकर भविष्य की बेहतर कार्ययोजना बनाने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

धार में सिंचाई परियोजना का लोकार्पण जल्द
किसानों के कल्याण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्रदेश के हर किसान को सिंचाई के लिए पानी देना सरकार का संकल्प है। इसी कड़ी में धार जिले के पास जनजातीय बहुल क्षेत्र में एक बड़ी सिंचाई परियोजना का जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा।

प्रदेशभर में सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम
डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विभिन्न अंचलों में जल परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। वर्तमान में विंध्य के सीधी, बुंदेलखंड के पन्ना और ओंकारेश्वर क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाओं का काम जारी है, जिनमें से कई परियोजनाओं का लोकार्पण बहुत जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मोहन सरकार एक तरफ जहां प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाकर बेहतर सुशासन देने पर काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ किसानों और ग्रामीण इलाकों के विकास को नई रफ्तार दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!