पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव यादव ने शाजापुर में किया काले हिरणों के रेस्क्यू का निरीक्षण, कहा- वन्यजीवों की सुरक्षा और किसानों की फसल बचाना हमारा लक्ष्य

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 अक्टूबर को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काले हिरणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के चल रहे रेस्क्यू अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने यहां बोमा पद्धति से हो रहे रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण किया और वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पूरे दक्षिण एशिया में यह पहला मौका है जब हेलीकॉप्टर की मदद से बोमा पद्धति के आधार पर वन्यजीवों का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसानों की फसलों को काले हिरणों और नीलगाय से बचाने के लिए सरकार ने अफ्रीका से एक विशेष विशेषज्ञ टीम बुलाई है। इस आधुनिक तकनीक से काले हिरणों को बिना कोई चोट पहुँचाए सुरक्षित रूप से पकड़ा जा रहा है।

1.236 काले हिरणों को सुरक्षित जंगलों में भेजा गया
मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत अब तक लगभग 1ए236 काले हिरणों को पकड़ा जा चुका है। इन सभी वन्यजीवों को सुरक्षित रूप से श्योपुर के जंगलोंए गांधी सागर अभयारण्य और रानी दुर्गावती रिजर्व फॉरेस्ट में छोड़ा जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य एक तरफ जहां वन्यजीवों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना हैए वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना भी है।

देश के लिए मिसाल बनेगा मध्य प्रदेश
इस अभियान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जानवरों को सुरक्षित एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए 11 विशेष ट्रकों की व्यवस्था की गई है, जिसमें पशु चिकित्सक और जरूरी उपकरण भी मौजूद हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अनूठी परियोजना की सफलता को देखकर देश के अन्य राज्य और विदेश भी इस पद्धति को अपनाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस शानदार कार्य के लिए वन विभाग और पूरी प्रशासनिक टीम को बधाई दी। साथ ही कहा कि उनकी सरकार प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण, किसान कल्याण और युवाओं के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!