भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, बैरिकेड्स पर चढ़े बीजेपी विधायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सिर फूटा

भोपाल। राजधानी भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीतिक पारा उबल पड़ा है। बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान शिवाजी नगर चौराहे पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। प्रदर्शन को काबू में करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच हुई धक्का-मुक्की में किसान कांग्रेस के नीमच जिलाध्यक्ष का सिर फूट गया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3-लेयर बैरिकेडिंग पर चढ़े विधायक
घटनाक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर पैदल मार्च शुरू किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शिवाजी नगर चौराहे के पास भारी बल तैनात कर 3.लेयर की मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी।
जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढऩे से रोका तो माहौल गरमा गया। हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी पुलिस के बेरीकेड्स पर चढ़ गए। भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स लांघकर कांग्रेस कार्यालय की तरफ बढऩे की कोशिश करने लगे।
सडक़ पर बने तनावपूर्ण हालात
भाजपा के उग्र प्रदर्शन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैरिकेड के एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में फूल और लाठियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढक़र कड़ा विरोध जता रहे थे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को खदेडऩे और शांति बनाए रखने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया।
धक्का-मुक्की में कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से दूर रखने और रोकने के प्रयास के दौरान जबरदस्त धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। इस अफरा तफरी के बीच किसान कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ का सिर फूट गया। उनके सिर से खून बहता देख मौके पर हडक़ंप मच गया। सहयोगियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करायाए जहां उनका इलाज जारी है।



