सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान: सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में 200 नए होटल खुले

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को भारत का मॉडल स्टेट बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुएए मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ.2028 की तैयारियों, औद्योगिक विकास और मेट्रो परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकाल लोक बनने के बाद से हर साल 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में अब तक 200 नए होटल खोले जा चुके हैं। इसके अलावा उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए आवंटित 1000 एकड़ जमीन का पूरी तरह उपयोग हो चुका है, इसलिए राज्य सरकार एक और 1000 एकड़ का लैंड बैंक तैयार कर रही है।
मेट्रो और नदी जोड़ो परियोजना
डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर और भोपाल में मेट्रो सेवा शुरू होने के बादए सरकार जल्द ही जबलपुर और ग्वालियर में भी मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेगी। उन्होंने नदी जोड़ो परियोजनाओं का भी जिक्र किया, जिसके पूरा होने पर मालवा, बुंदेलखंड और चंबल क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
कृषि और अर्थव्यवस्था पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अनाज उत्पादन में देश में नंबर.1 है और राज्य सरकार प्रदेश को देश का नया फूड बॉस्केट बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनका यह बयान राज्य के कृषि और औद्योगिक विकास पर सरकार के फोकस को दर्शाता है।



