एमपी वक्फ बोर्ड देश में सर्वश्रेष्ठ, पारदर्शिता के लिए मिला स्कॉच अवार्ड: सीएम यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉप्त मोहन यादव सोमवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप वितरण कार्यस्र5म में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के 849 मेधावी बेटा-बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड अपने विभिन्न नवाचारों के कारण देश में सबसे आगे है। प्रदेश में उम्मीद पोर्टल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों को ऑनलाइन कर पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई हैए जिसके लिए भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लाए गए नए वक्फ कानूनों से देश और प्रदेश में सुशासन व पारदर्शिता की व्यवस्था स्थापित हुई है। इससे वक्फ संपत्तियों पर होने वाले अवैध कब्जों और अतिक्रमण को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। वक्फ बोर्ड की आय में भी रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वक्फ बोर्ड के नए भवन का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा।
रहीम, रसखान और कैप्टन हमीद की संस्कृति हमारा आदर्श
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भारत की मिलीजुली और गौरवशाली संस्कृति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश रहीम और रसखान की समरसता की संस्कृति में विश्वास रखता है। भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए देश की सीमा की रक्षा करने वाले शहीद कैप्टन हमीद के शौर्य को कोई नहीं भूल सकता।
बेटियों का ड्राप आउट रोकने में मिली सफलता
मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि पढ़ो-पढ़ाओ, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनो योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज तक की पढ़ाई में आर्थिक मदद दी जा रही है। बोर्ड के प्रयासों से स्कूल-कॉलेजों में बेटियों के ड्राप आउट को रोकने में बड़ी सफलता मिली है। इस वर्ष वक्फ की संपत्तियों पर 5 लाख पौधे रोपने का संकल्प भी लिया गया है। कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड की सीईओ फरजाना गजाल, शहर काजी मुस्ताक अली नदवी, जिलाध्यक्ष असलम भाई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मुस्लिम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



