प्रशासनमध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम निवास में किया ध्वजारोहण

भोपाल. 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस गरिमामयी समारोह में उन्होंने तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय और निवास कार्यालय के सभी अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी सेवाओं की सराहना की। डॉ. यादव ने अपनी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सभी को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।



