दिल्ली एनसीआरपॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

कैम्ब्रिज के उस रेस्टोरेंट में गर्लफ्रेंड के साथ गए थे राहुल गांधी, सोनिया गांधी की बुक लॉन्चिंग में किया पहला प्यार और चिकन चैसर का मजेदार जिक्र

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की नई किताब बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद हर शख्स हैरान भी हुआ और मुस्कुरा उठा भी। सोनिया गांधी के संस्मरणों के इस विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि वह गर्लफ्रेंड अब किधर हैं तो राहुल ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया अब वह दोस्त हैं।
इवेंट के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता राजीव और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी से जुड़ा एक मजेदार वाकया साझा किया। राहुल ने बताया कि जब वह कैम्ब्रिज में थे, तब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी वर्सिटी रेस्टोरेंट (ग्रीक रेस्टोरेंट) गए थे, जहां 1965 में उनके माता-पिता पहली बार मिले थे।
किस्सा सुनाते हुए राहुल ने कहा कि जब वेटर मेन्यू लेकर आया तो मैंने उससे कहा मेरे माता-पिता इसी रेस्टोरेंट में मिले थे। यह सुनकर वेटर ने मेरी तरफ देखा और उत्साह से बोला ओह, वे लोग मैं उन्हें जानता हूं। मुझे अच्छे से पता है कि आप किनकी बात कर रहे हैं।

इसके बाद राहुल ने ठहाके लगवाते हुए आगे कहा जब वेटर से पूछा कि मेन्यू में सबसे अच्छा क्या है तो उसने चिकन चैसर ऑर्डर करने की सलाह दी। इस पर राहुल ने मजाकिया अंदाज में दर्शकों से कहा सुनिए अगर आप प्यार में पडऩा चाहते हैं तो वर्सिटी रेस्टोरेंट जरूर जाइए, लेकिन वहां कभी चिकन चैसर मत खाइयेगा! मां सोनिया गांधी को शायद याद हो कि उन्हें यह बहुत शानदार लगा था, जबकि सच यह है कि खाना बेहद खराब था।

माता-पिता के रिश्ते और मां के बदले रूप को किया याद
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने परिवार के संघर्षों और माता-पिता के गहरे रिश्ते का भी जिक किया। उन्होंने कहा कि किताब का नाम बिलॉन्गिंग अपनापन इसलिए है क्योंकि उनके पिता राजीव गांधी सोनिया से जुड़े थे और सोनिया उनसे जुड़ी थीं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद के दौर को याद करते हुए राहुल ने कहा कि उस ट्रेजेडी के बाद उनकी मां की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। मौज-मस्ती करने वाली और मुस्कुराने वाली मां की जगह एक नई मां सामने आई, क्योंकि उन्होंने जिंदगी के दो सबसे बड़े सहारे खो दिए थे।

राहुल ने अपने संबोधन की शुरुआत में यह भी बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम को पूरी तरह गैर-राजनीतिक रखने के सख्त निर्देश मिले थे, इसलिए उन्होंने एक नेता के रूप में नहींए बल्कि सोनिया गांधी के बेटे के रूप में उनके निजी जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा किया।

पब्लिशिंग इंडस्ट्री में मचाया तहलका
दूसरी ओर हार्परकॉलिन्स इंडिया के सीईओ अनंत पद्मनाभन के अनुसार सोनिया गांधी की इस बहुचर्चित किताब ने पब्लिशिंग जगत में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लॉन्च होने के महज एक हफ्ते के भीतर इसकी 2 लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। खास बात यह है कि रिलीज के दिन मात्र 10 मिनट के भीतर 15,000 से ज्यादा कॉपियां डिलीवर कर दी गईं, जो भारतीय पब्लिशिंग इतिहास में सबसे तेजी से डिलीवर की जाने वाली किताब बन गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!