उत्तराखंडदुर्घटनादेहारादूनपुलिस बुकमध्यप्रदेश

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दो भीषण सडक़ हादसे, टिहरी में बस नदी में गिरी और रुद्रप्रयाग में बारातियों की बोलेरो खाई में समाई, कुल 12 की मौतए 32 घायल

भोपाल। उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर मंगलवार सुबह दो अलग-अलग भीषण सडक़ हादसों ने कोहराम मचा दिया। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में हुए इन हादसों में कुल 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन हादसों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पहला हादसा: टिहरी में 100 मीटर नीचे नदी में गिरी यात्री बस
पहला बड़ा हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर पुल के पास हुआ। एसडीआरएफ के मुताबिक मंगलवार सुबह हरिद्वार से चमोली जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे नदी में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 3 साल की मासूम बच्ची समेत 26 यात्री घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान पूरा कर सभी मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दूसरा हादसा: रुद्रप्रयाग में बारातियों की बोलेरो खाई में गिरी
दूसरा दर्दनाक हादसा रुद्रप्रयाग जिले की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से एक शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 बारातियों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 4 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक
टिहरी बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

टिहरी बस हादसे में घायल हुए सभी 26 यात्रियों की सूची
उत्तराखंड के घायल यात्री…
अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा जसपुर ऊधमसिंहनगर
प्रत्यूष पुत्र सुभाष निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा ऊधमसिंहनगर
पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी निवासी धौलतीर रुद्रप्रयाग
वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह निवासी हैरन, कर्णप्रयाग चमोली
खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट निवासी मजीर कांडा पिथौरागढ़
आशा पंत पत्नी भुवन पंत, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी नैनीताल
पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश निवासी ब्लॉक ऑफिस हल्द्वानी नैनीताल
अंजू पत्नी नवीन कुमार निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी नैनीताल
दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी नैनीताल
नवीन पुत्र कैलाश निवासी हल्द्वानी नैनीताल

झारखंड के घायल यात्री….
मोहम्मद वहाब अंसारी उस्मान अंसारी निवासी छैलापाता दुमका
अर्जुन सोरेन पुत्र प्रधान सोरेन, निवासी सीलीबुना थाना रानीचौल, दुमका
बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू निवासी ढोडिया दुमका
राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ऊपर मजियारा दुमका
मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, दुमका
परेश मरांडी पुत्र बुधन मरांडी, निवासी करड़ी, बुठकुंडा दुमका

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्री…
आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी शहडोल सुहागपुर मध्य प्रदेश
सागर अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज उत्तर प्रदेश
जतिन पुत्र जीतपाल निवासी डीडीए क्वार्टर शाहदरा दिल्ली

बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के यात्री…
राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना बिहार
संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद निवासी जहानाबाद, थाना घोषी बिहार
आयरा पुत्री नूरजहां, निवासी गुवाहाटी असम
नूरजहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी असम
रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल
रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!