प्रकाश के महापर्व दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

भोपाल। अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देश भर में दीपोत्सव को लेकर छाए जबरदस्त उत्साह और उमंग के बीच प्रधानमंत्री ने संदेश जारी करते हुए सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन त्योहार पूरे समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करे, जिससे देश विकास और खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
देश भर में दीपोत्सव की धूम, बाजारों में रौनक
दीपावली के इस महापर्व को लेकर पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। घर-आंगन रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक रंगोलियों से सजे हुए हैं। लोग पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हैं।



