कांग्रेस के राजीव ने भी घोषित की अपनी टीम, अनुभव और युवा जोश का समावेश…

सीहोर। लंबी प्रतीक्षा के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने भी अपनी नई टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह नई और ऊर्जावान टीम पार्टी संगठन को धरातल पर मजबूत करने तथा आमजन के हक की लड़ाई लडऩे में पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
राजीव गुजराती द्वारा घोषित की गई अपनी टीम में अनुभव और युवा जोश का समावेश किया है। टीम के अनुसार संगठन महासचिव की जिम्मेदार पार्षद व सीहोर नगर पालिका में नेताप्रतिपक्ष विवेक राठौर को सौंपी है, जबकि कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर कमल सिंह चौहान, राजेश यादव भूरा, जफर लाला, मदनलाल इटावदिया, सत्यनारायण भाटी, सुनील दुबे, अजय पटेल नंदगांव, संजीव अग्रवाल, रघुवीर सिंह दांगी और शोभाल सिंह ठाकुर।
महासचिवों और सचिव
पार्टी की गतिविधियों को बूथ और जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए कई सक्रिय नेताओं को संगठन में महासचिव और सचिव बनाया गया हैं…
महासचिव: जितेंद्र शोभाखेड़ी, राजेन्द्र भरेवा, रामनारायण परमार, गीता देवी राठौर, ममता कीर, इदरीश मंसूरी, सुरेंद्र परमार, सुनील कटारा, राजकुमार तुलसी राठौर, उमाशंकर नागर, राजेन्द्र यादव, ओमाबाबा राठौर, देवीसिंह तंवर, जितेंद्र परिहार और विजेंद्र उइके।
सचिव: भगवत पटेल, गोविंद सिंह सोलंकी, राजकुमार गौर, सतीश शर्मा, रूपसिंह केवट, प्रेम पटारिया, कमल सिंह वर्मा, सुरेश ठाकुर निवारिया, मुनव्वर खान मामू, दीप्ती कीर, विजेंद्र तिवारी, एहसान खान, मनु मुकेश गड़ोदिया, गीता कुशवाह, राजेन्द्र मेवाड़ा, इंदर सिंह पटेल, चंदरसिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह अजय, संजय पाटीदार और उमाशंकर बंटी मीणा।
प्रवक्ता, वार रूम और चुनावी प्रबंधन पर विशेष फोकस
प्रवक्ता: पंकज शर्मा और देवेंद्र चौधरी।
सोशल मीडिया प्रभारी: अमित पटेल और पल्लव प्रगति।
जिला कार्यालय मंत्री: भगत सिंह तोमर।
वार रूम की कमान: प्रवीर परमार प्रभारी एवं राहुल ठाकुर सह प्रभारी।
निर्वाचन प्रबंधन: जिला निर्वाचन प्रभारी कृष्णकांत रिछारिया को बनाया गया है, जबकि विधानसभा निर्वाचन प्रभारी के रूप में कमलेश चांडक, राजेश जाट, राकेश राठौर और रामचरण दवारिया को जिम्मेदारी दी गई है।
48 स्थायी और 47 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल
राजीव गुजराती की इस नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और अनुभव का पूरा ध्यान रखा गया है। कार्यकारिणी में 48 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 47 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं।



