पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

सीहोर की जेन-जी बालिकाएं बोलीं… थैंक्यू ‘राय परिवार’

सीहोर। शहर के आवासीय खेलकूद मैदान पर इन दिनों भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य क्रिसेंट गरबा महोत्सव का प्रशिक्षण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस भव्य आयोजन को लेकर शहर की जेन-जीश (युवा पीढ़ी) बालिकाओं में जबरदस्त उत्साह है। बड़े पैमाने पर मिल रहे इस मंच और शानदार व्यवस्थाओं के लिए शहर की बालिकाओं ने राय परिवार का आभार जताते हुए दिल से ‘थैंक्यू राय परिवार’ कहा है।
बालिकाओं का कहना है कि राय परिवार ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इतना बड़ा और सुरक्षित मंच प्रदान किया है, जिससे उन्हें अपनी संस्कृति से जुडऩे और एक साथ बड़े स्तर पर गरबा सीखने का मौका मिला है।
तीन हजार से अधिक प्रतिभागी, ड्रोन कैमरे में कैद हुआ दृश्य
सोमवार की शाम आवासीय मैदान का नजारा देखने लायक था। खुले आसमान के नीचे एक साथ 3000 से अधिक बालिकाएं और महिलाएं पारंपरिक अंदाज में डांडिया और गरबा का अभ्यास करती नजर आईं। ड्रोन कैमरे से लिए गए विहंगम दृश्यों में मैदान पर एक साथ थिरकती हजार-हजार बालिकाओं का यह दृश्य अद्भुत दिखाई दे रहा था। इस आयोजन ने शहर में सामूहिक डांडिया कार्यक्रमों के मामले में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
रविवार के अभ्यास सत्र में शामिल हुआ राय परिवार
रविवार को आयोजित अभ्यास सत्र के दौरान कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान राय परिवार के सदस्य समाजसेवी अखिलेश राय-नमिता राय, विधायक सुदेश राय-अरुणा राय सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। राय परिवार के सदस्यों ने मैदान पर पहुंचकर अभ्यास कर रही बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
भारी मांग के बावजूद रजिस्ट्रेशन बंद
कार्यक्रम की संयोजिका व समाजसेवी अरुणा सुदेश राय ने बताया कि आयोजन को लेकर शहर में अपार उत्साह है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद कर दिए जाने के बाद भी शहर के अनेक वरिष्ठजनों के लगातार फोन आ रहे हैं कि उनकी बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाए।
श्रीमती राय ने बताया कि मैदान पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब और नए रजिस्ट्रेशन लेना संभव नहीं हो पा रहा है। मैदान में व्यवस्था बनाने के लिए वॉलिंटियर्स और बालिकाओं को गरबा के नए स्टेप्स सिखाने में ट्रेनर्स दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाएं अब बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही हैं, जो आगामी मुख्य गरबा महोत्सव के दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!