पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव और असरदार नेता अरोरा के बीच हुई आत्मीय मुलाकात

सीहोर। जिले की राजनीति के दिग्गज और असरदार नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा आज आष्टा पहुंचे, जहां उन्होंने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय और भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और अरोरा के बीच की आत्मीयता चर्चा का विषय बनी रही।
बता दें आष्टा में आयोजित राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की। कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अरोरा के भव्य स्वागत किया, जिसे सीएम ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उनके प्रति विशेष अपनत्व दिखाया।
राजनीतिक समीकरणों पर हुई चर्चा!
स्वागत सत्कार के बीच सबसे महत्वपूर्ण रहा मुख्यमंत्री और जसपाल सिंह अरोरा के बीच हुआ संवाद। अरोरा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सीहोर जिले के ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों और संगठन की गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us