पुलिस बुकमध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

एक ही परिवार के 5 लोगों की संदेहास्पद मौत, घर में मिले 4 शव और रेलवे ट्रैक पर पति का मिला शव

भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके से सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के चार सदस्यों की घर के अंदर गला रेतकर हत्या की गई है, जबकि परिवार के मुखिया (पुरुष सदस्य) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में भी हडक़ंप मच गया है।
सोमवार को मालीखेड़ी के एक घर के भीतर चार लोगों के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब घर के अंदर मुआयना किया तो वहां चार शव पड़े मिले, जिनमें एक बुजुर्ग महिला, एक महिला, दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में इन चारों के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि इनकी बेरहमी से हत्या की गई है।
रेलवे ट्रैक पर मिला पुरुष का शव
एक तरफ जहां घर के अंदर चार लोगों के शव मिले, वहीं दूसरी तरफ परिवार के एक पुरुष सदस्य का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी और घटनास्थल के हालात को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच यह आशंका जताई जा रही है कि पहले इस पुरुष ने अपने ही घर में परिवार के चार सदस्यों (मां, पत्नी अन्य महिला और बच्चों) की धारदार हथियार से हत्या की होगी। इसके बाद उसने खुद भी रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!