मध्यप्रदेशस्पोर्ट्स

मुख्य कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मांगा जीत का आशीर्वाद

भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेककर देश की खुशहाली और क्रिकेट टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। उनके साथ उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद रहे।
महाकाल मंदिर पहुंचने पर दोनों कोचों ने विधि-विधान से पूजा.अर्चना की। गर्भगृह के बाहर से दर्शन करने के बाद वे नंदी हॉल में पहुंचेए जहां उन्होंने बैठकर शिव आराधना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों मेहमानों का सम्मान किया गया। समिति के प्रतिनिधियों ने गौतम गंभीर और सितांशु कोटक को दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट किया।
बाबा महाकाल का आशीर्वाद देश पर हमेशा बना रहे
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा बाबा ने मुझे दर्शन के लिए बुलाया है। बाबा का आशीर्वाद मुझ पर हमेशा बना रहता है और देश पर भी बना रहे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
टी-20 मुकाबले के सिलसिले में आए हैं कोच
बता दें कि इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम इंदौर में होने वाले टी-20 मुकाबले के सिलसिले में यहां आई हुई है। गौतम गंभीर जब भी इंदौर आते हैं, वे बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जरूर पहुंचते हैं। महाकाल मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरे के बाद अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि टी-20 मैच के बाद भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!