पुलिस बुकमध्यप्रदेश

अवैध हथियारों के जखीरे के साथ आरोपी फरमान गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े हैं तार

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी और अहम कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने फरमान नामक एक युवक को अवैध कट्टों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से लगभग तीन से चार अवैध कट्टे बरामद किए गए हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वह किसी बड़ी आपराधिक साजिश की फिराक में था।
सूत्रों का कहना है कि हनुमानगंज पुलिस ने इस कार्रवाई को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था जो पिछले काफी समय से आरोपी फरमान की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और उसकी लगातार रेकी कर रही थी। पुख्ता सुराग मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।
बड़े आपराधिक गिरोह से हो सकते हैं कनेक्शन
प्राथमिक जांच और सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी फरमान भोपाल के किसी बड़े और सक्रिय आपराधिक गैंग से संबंध रखता है। पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि वह इन हथियारों को कहां से लेकर आया था और इन्हें किसे सप्लाई करने वाला था या किस वारदात को अंजाम देने की योजना थी।
बचाव में आए कई लोग, लेकिन पुलिस ने जारी रखी कार्रवाई
चर्चा यह भी है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी फरमान को बचाने और छुड़ाने के लिए कई रसूखदार और स्थानीय लोग थाने के सामने सक्रिय हो गए थे और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने किसी भी दबाव में आए बिना कानून के दायरे में अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!