इंदौर में शुरू हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, शताब्दी वर्ष के कार्यों की हो रही समीक्षा

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ;त्ैैद्ध के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक सोमवार को इंदौर के डेली कॉलेज में शुरू हो गई। 4 नवंबर तक चलने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित देशभर के करीब 408 प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करना, संगठन का विस्तार और आगामी कार्ययोजना तैयार करना है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि देश में संघ की दैनिक शाखाओं की संख्या बढक़र 101151 हो गई है। पिछले साल की तुलना में शताब्दी वर्ष के दौरान 13 हजार से अधिक नई दैनिक शाखाएं जुड़ी हैं। साप्ताहिक और मासिक मिलन को मिलाकर संघ का कार्य अब 110849 स्थानों तक पहुंच गया है।
इसके अलावा शताब्दी वर्ष के दौरान देश भर में 65 हजार 660 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनसे मिले अनुभवों और सामाजिक सहभागिता की बैठक में समीक्षा की जा रही है। बैठक में महिलाओं और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के साथ.साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर भी विशेष विचार किया जा रहा है।
संघ के पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव और नागरिक कर्तव्यद्ध के पांच विषयों को समाज तक पहुंचाने की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा जारी है। साथ ही हाल ही में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के अमेरिका, कनाडा और यूके के विदेश प्रवास के दौरान मिले अनुभवों को भी साझा किया जा रहा है। अंतिम दिन यानी 4 नवंबर को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी और आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे।



