पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

12 को भोपाल आएंगे राहुल-प्रियंका और अखिलेश समेत कई दिग्गज

भोपाल। देश में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने अब राज्यों में बड़े स्तर पर संयुक्त रैलियों की शुरुआत करने की योजना बनाई है, जिसकी पहली कड़ी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू होने जा रही है। आगामी 12 दिसंबर को भोपाल में पहली बार इंडिया गठबंधन के घटक दल एक साथ मंच साझा करेंगे। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी ्रसमेत अन्य सहयोगी दलों की इस प्रस्तावित रैली में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को होने वाली इस रैली में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित गठबंधन के अन्य प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा के मुताबिक, रैली से पहले सभी शीर्ष नेता भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सभी नेता करीब 2 किलोमीटर लंबा रूट तय करते हुए पैदल मार्च कर कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान तक पहुंचेंगे। अलग-अलग राज्यों में होने वाली गठबंधन की इस शृंखला की शुरुआत मध्य प्रदेश से की जा रही है।

जंबूरी की जगह भेल दशहरा मैदान पहली पसंद
रैली के आयोजन स्थल को लेकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में रैली के लिए भोपाल के दो प्रमुख स्थान जंबूरी मैदान और भेल दशहरा मैदानकृके विकल्पों पर विचार किया गया। नेताओं ने चर्चा के बाद भेल दशहरा मैदान को पहली प्राथमिकता देने पर सहमति जताई है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि जंबूरी मैदान शहर से दूर और बाहरी क्षेत्र में स्थित है, जबकि भेल दशहरा मैदान शहर के बीच होने से आम लोगों की पहुंच में आसान रहेगा। इसके लिए एक संभावित रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है।

26 को जबलपुर में होगा मार्च
इंडिया गठबंधन की 12 दिसंबर की बड़ी रैली की तैयारियों और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने एक अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम के स्थान में बदलाव किया है। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को भोपाल में आयोजित होने वाला लोकतंत्र रक्षा मार्च अब जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस मार्च के आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को सौंपी गई है, जबकि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा इस कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!