पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेश

राजधानी में कल बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित

भोपाल। कांग्रेस की रैली के बाद अब भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। बीजेपी द्वारा कलए 4 नवंबर को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के शेड्यूल के मुताबिकए कल सुबह 10 बजे प्लेटिनम प्लाजा के पास अटल पथ पर एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। सभा के बाद बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए न्यू मार्केट से होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएंगे।
सोमवार देर शाम हुई उच्चस्तरीय बैठक
इस मेगा इवेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने एक अहम बैठक की। बैठक में भोपाल के सभी विधायकों, शहर व ग्रामीण अध्यक्षों और चुनिंदा पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
हर विधानसभा से 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य
बैठक में रणनीति बनाई गई है कि इस पदयात्रा में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हों। इसके लिए भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की हर विधानसभा से कम से कम 10-10 हजार लोगों को लाने का कड़ा लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी स्थानीय विधायकों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से लोगों की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करें।
इंदौर और जबलपुर से बेहतर हो भोपाल का आयोजन
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है और यहां देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। इसलिए हम सबका यह विशेष प्रयास होना चाहिए कि भोपाल का यह कार्यक्रम इंदौर और जबलपुर में हुए आयोजनों से भी अधिक भव्य और सफल हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!