मध्यप्रदेश

आसमानी आफत से थमे कदम, एमपी के 7 जिलों में लगा ताला

भोपाल. मध्य प्रदेश पर मानसून का सुपर अटैक, पूरब को सराबोर करने के बाद अब मानसूनी सिस्टम ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से पर जोरदार धावा बोल दिया है. ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग में बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी है. इस बीच बाढ़ और भारी बारिश के खौफ को देखते हुए प्रशासन ने 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है.
बता दें पूर्वी मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज कराने के बाद मानसूनी सिस्टम अब उत्तर की तरफ शिफ्ट हो गया है. जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है.
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है… ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में आज श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जबकि ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर शामिल हैं. इधर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम समेत बाकी जिलों में भी दिनभर बादलों की गर्जना और रुक-रुककर तेज बौछारों का दौर जारी रहने का अनुमान है.
बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन का कड़ा फैसला
बाढ़ और उफनाते नालों के खौफ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए आज 7 प्रमुख जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है.
कहां-कहां लगा स्कूलों पर ताला
मुरैना व शिवपुरी: सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद.
श्योपुर व गुना: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश.
भिंड व ग्वालियर: नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित.
रायसेन: सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तालेबंदी.
अगले 48 घंटे मध्य प्रदेश के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. प्रशासन ने उफनती नदियों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!