पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

एमपी के 10 कलेक्टरों से खुश नहीं सीएम और सीएस…

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रशासनिक कसावट को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राज्य के 10 कलेक्टरों के सुस्त रवैये और खराब प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने गहरी नाराजगी जताई है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में पूरी गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं, जो बेहद आपत्तिजनक है।
यह सख्त तेवर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई कलेक्टर्स-कमिश्नर्स और एसपी-आईजी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान सामने आए। बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान न्यूनतम और शून्य प्रगति वाले जिलों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई।
न्यूनतम प्रगति वाले 10 जिलेरू मुख्य सचिव ने स्वामित्व योजना में सबसे कम प्रगति दिखाने वाले 10 जिलों के कलेक्टर्स पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें फौरन कामकाज सुधारने के निर्देश दिए।
शून्य प्रगति पर एक्शन
रीवा, शहडोल और धार जिले के कुछ पटवारी हल्कों में स्वामित्व योजना का काम बिल्कुल शुरू न होने पर मुख्यमंत्री ने इन जिलों के कलेक्टर्स को तत्काल प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। जिन हल्कों में काम बंद है, वहां फौरन कार्य शुरू करने को कहा गया है।
बिना बताए अचानक किसी भी जिले में उतरूंगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू किया गया सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता वाला अभियान है। सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से फील्ड में उतरना होगा।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वे अब बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक किसी भी जिले में पहुंच जाएंगे और जन विश्वास अभियान की मैदानी हकीकत खुद जांचेंगे। जिन जिलों में जनसमस्याएं लंबित हैं, वहां के कलेक्टर विशेष प्रयास कर पेंडेंसी को न्यूनतम स्तर पर लाएं।
सीएम हेल्पलाइन में इन विभागों की पेंडेंसी पर निर्देश
समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन में सबसे ज्यादा शिकायतें लंबित मिलने वाले प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी फटकार लगी। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, पीएचई विभाग इन सभी विभागों के वरिष्ठ अफसरों को तत्काल अपनी मैदानी स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
बेहतर काम करने वाले अधिकारी सम्मानित
एक तरफ जहां सुस्त अफसरों पर कार्रवाई की गाज गिरी, वहीं बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मैदानी अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई गई। शीर्ष 3 उप पंजीयक राजेश तिवारी रीवा, संजय मसराम छिंदवाड़ा और रणजीत कुशवाह शिवपुरी को तारीफ मिली है। शीर्ष 3 पटवारी जीतेंद्र शुक्ला केवलारी सिवनी, वीरेंद्र सिंह नरवरिया मुंगावली अशोकनगर और रूप सिंह यादव डबरा ग्वालियर का सर्वश्रेष्ठ काम रहा है।
अल्प वर्षा वाले 12 जिलों के लिए स्पेशल प्लान
बैठक में यह भी सामने आया कि प्रदेश के 12 जिलों आलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, इंदौर, उज्जैन, पांढुर्णा, शाजापुर और छिंदवाड़ा में सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री ने इन जिलों के कलेक्टर्स को खेती-किसानी, पेयजल और सिंचाई प्रबंधन के लिए तुरंत विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
दीपावली से पहले सडक़ें सुधारने के आदेश
वर्षा से क्षतिग्रस्त सडक़ों, पुल-पुलियों और दुर्घटना संभावित स्थलों की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय निकायों के अधूरे कामों को भी इसमें जोड़ा गया है। मौसम बदलने से फैल रही बीमारियों को रोकने के लिए 15 अक्टूबर से सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में वेस्ट क्लीनिक शुरू किए गए हैं, जहां खांसी-जुकाम और सीने के दर्द की विशेष जांच हो रही है।
स्थापना दिवस समारोह
1 नवंबर 2026 को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर भव्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों के 624 श्रेष्ठ पशुपालकों को 1 लाखए 50 हजार और 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!