गंगा किनारे संगम तट पर धूमधाम से मना राकेश राय का जन्मदिन

सीहोर। राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय का जन्मदिन इस बार बेहद खास और धार्मिक अंदाज में मनाया गया। बनारस के बाद अब प्रयागराज में भी गंगा किनारे उनके जन्मदिन का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संगम के पावन तट पर एकत्र हुए समाज के लोगों ने राकेश राय के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर राकेश राय ने सबसे पहले संगम में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत पूजन अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने मां गंगा की भव्य आरती उतारी। गंगा किनारे बने भक्तिमय माहौल के बीच कलचुरी समाज के वरिष्ठ जनों और समर्थकों की मौजूदगी में राकेश राय ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
सहस्त्रबाहु मंदिर निर्माण के लिए दी 50 हजार की राशि
जन्मदिन के इस शुभ अवसर को और यादगार बनाते हुए राकेश राय ने समाज और धर्म के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। उन्होंने प्रयागराज के अरेल घाट पर बनने वाले श्री सहस्त्रबाहु मंदिर के निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दान स्वरूप प्रदान की।
गंगा किनारे आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की संयोजक अर्चना जायसवाल, रमेश आहलूवालिया, टीएन जायसवाल, कमलेन्द्र जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, लल्लन जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, किशोर राय, बिहारी जायसवाल और प्रमोद राय सहित समाज के कई प्रमुख एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राकेश राय को फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।



