प्रशासनमध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव इस जिले में लगाएंगे दरबार…

भोपाल. मध्य प्रदेश में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और सीधे निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत हो रही है. इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला जन विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले में होने जा रहा है. दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण होगा सीएम जनता दरबार यानी जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम, जहां मुख्यमंत्री खुद शिकायतकर्ताओं के सामने बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. इसके अलावा बैठक, उद्योग संवाद और मीडिया से बातचीत भी होगी.
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के आगाज के साथ ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है. आगामी शुक्रवार 7 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले में बड़ा प्रशासनिक जमावड़ा देखने को मिलेगा, जहां मुख्यमंत्री का पहला दौरा तय किया गया है.
इस दौरे का मुख्य केंद्र रहेगा सीएम जनता दरबार, जिसे जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम का रूप दिया गया है. मुख्य सचिव कार्यालय से जारी निर्देशों के मुताबिक, लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.
जनता दरबार में क्या खास होने वाला है
3 अगस्त: छिंदवाड़ा के विभिन्न सरकारी विभागों की 20 से 25 प्रमुख शिकायतों का चयन कर सूची भेजी जाएगी.
5 अगस्त: जिला कलेक्टर इन सभी शिकायतों का परीक्षण करवाकर सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर इनका निराकरण दर्ज कराएंगे.
6 अगस्त: प्राप्त जवाबों के आधार पर 5 सबसे महत्वपूर्ण शिकायतों का चयन मुख्यमंत्री के जनता दरबार के लिए किया जाएगा.
7 अगस्त: सीएम जनता दरबार में मुख्यमंत्री जी इन 5 चयनित शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में आमने-सामने बैठकर समीक्षा करेंगे और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे.
बता दें केवल जनता की समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि जिले के चौमुखी विकास के लिए इस दौरे पर मुख्यमंत्री जी उद्योगपतियों के साथ उद्योग संवाद और पत्रकारों के साथ मीडिया संवाद भी करेंगे साथ ही जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक भी लेंगे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!