भोपाल के बड़े तालाब पर एयर शो और लाल परेड ग्राउंड में दिखेगा सैन्य पराक्रम

भोपाल। देश की शान और शौर्य का प्रतीक प्रतिष्ठित आर्मी डे परेड इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने जा रहा है। आगामी 15 जनवरी को भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड पर यह मुख्य राष्ट्रीय आयोजन होगा, जिसके जरिए दुनिया भर को भारत की सैन्य ताकत का अहसास कराया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
इस अवसर पर मुख्य राष्ट्रीय आयोजन लाल परेड ग्राउंड में होगा, जहां सेना के पराक्रम की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी। इस भव्य परेड को लगभग 45000 दर्शक लाइव देख सकेंगे। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भोपाल का प्रसिद्ध बड़ा तालाबश् होगा, जिसके ऊपर सेना के विमानों द्वारा एक रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भारतीय सेना के विमान आसमान में अपनी शानदार कलाबाजी दिखाएंगे।
शौर्य संस्कृति का अनूठा संगम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत शहर के टीटी नगर स्टेडियम में शौर्य संस्कृति के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो देश की समृद्ध संस्कृति और सैन्य परंपरा का एक अनूठा संगम होंगे। कार्यक्रम के विशाल स्वरूप और सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। मुख्य आयोजन से पहले 1 दिसंबर से रिहर्सल का दौर शुरू हो जाएगा।
रिहर्सल और मुख्य कार्यक्रम के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे,े इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा विशेष वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



