पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिलाई संविधान और राष्ट्रहित की शपथ, पोस्टर लेकर पहुंचे समाजसेवी पर भडक़े कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल। मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई। सुभाष नगर चौराहे से शुरू हुई यह यात्रा पाटनीपुरा चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने मंच से नागरिकों और कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र की रक्षा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई।
इस भव्य पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लब देव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत और किन्नर समाज के लोग भी पहुंचे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस आयोजन को राष्ट्र भक्तों की रैली बताया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिलाई विशेष शपथ
कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित जनसमूह को संविधान और देश की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
सीएम डॉ. यादव द्वारा दिलाई गई शपथ
– हम भारत के संविधान, विधि के शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
– जनादेश का अपमान करने और देश में अराजकता फैलाने वाली हर साजिश का डटकर विरोध करेंगे।
– हम अपनी युवा पीढ़ी को भ्रम और भटकाव से बचाकर सही दिशा देंगे।
– स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे और लोकतंत्र बचाकर अराजकता को हटाएंगे।

पोस्टर को लेकर भडक़े मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
पदयात्रा और कार्यक्रम के दौरान उस वक्त असहज स्थिति बन गई जब समाजसेवी प्रहलाद पांडे हाथ में एक पोस्टर लेकर वहां पहुंच गए। पोस्टर पर लिखा था 30 हजार का बल्ब और 33 हजार लीटर फिनाइल।
इसे देखकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय काफी नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि इस व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर यहां से हटाया जाए। विजयवर्गीय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सब अराजकतावादी लोगों के साथ हैं और इस तरह का न्यूसेंस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!