धर्म और आस्थामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

भोपाल में दशहरे की धूम, 18 जगहों पर होगा रावण दहन, डायवर्ट रहेगा यातायात

भोपाल। राजधानी भोपाल में कलए 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के अलग-अलग इलाकों में रावण दहन और भव्य मेलों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्योहारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। अगर आप भी परिवार के साथ रावण दहन देखने घर से बाहर निकल रहे हैं तो ट्रैफिक के नए नियमों और डायवर्जन के बारे में पहले से जान लें, ताकि आपको जाम का सामना न करना पड़े।

शहर में कहां-कहां और कैसे होंगे आयोजन
18 मैदानों पर रावण दहन: राजधानी के 18 प्रमुख मैदानों पर भव्य रावण दहन किया जाएगा। इनमें बैरागढ़, गांधीनगर, कोहेफिजा, छोला, जंबूरी मैदान, अयोध्या नगर, भेल, टीटी नगर, कोलार और शाहपुरा मुख्य रूप से शामिल हैं।
पथ संचलन: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के 50 से अधिक स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाएंगे, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहेगा।
श्री रामविजय रथयात्रा: शहर में पारंपरिक रामविजय रथयात्रा निकाली जाएगी, जो बांके बिहारी मंदिर मारवाड़ी रोड से शुरू होकर नादरा बस स्टैंड के रास्ते छोला मैदान पहुंचेगी।

दोपहर 2 बजे से शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री
त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 2 बजे से शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह नियम इन 16 प्रमुख पॉइंट्स पर लागू रहेगा। खजूरी बायपास, मुबारकपुर चौराहा, लालघाटी, करोंद, सुभाष नगर फाटक, हबीबगंज नाका, 11 मील आदि।

ट्रैफिक डायवर्जन और रूट की खास बातें
छोला मैदान और रथयात्रा मार्ग: रथयात्रा के दौरान भोपाल टॉकीज और अल्पना तिराहे के पास यातायात का रूट बदला रहेगा।
बसों का रूट: विदिशा और बैरसिया की तरफ से आने वाली बसें शाम 6 बजे के बाद नादरा या पुतलीघर बस स्टैंड तक नहीं जाएंगी। इन्हें भानपुर या बेस्टप्राइज तिराहे पर ही रोक दिया जाएगा।
पार्किंग की व्यवस्था: छोला मैदान जाने वाले दर्शक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों जैसे रेलवे गोदाम, टिंबर मार्केट और स्टेडियम के पास ही पार्क करें।

भेल और अन्ना नगर क्षेत्र: भेल दशहरा मैदानए चेतक ब्रिज और अन्ना नगर के आसपास भारी भीड़ की संभावना है। यदि आप एमपी नगर से अवधपुरी जा रहे हैं तो जाम से बचने के लिए अन्ना नगर से दाएं मुडकऱ हबीबगंज मस्जिद तिराहे और गुलाब उद्यान वाले वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करें।

प्रशासन की अपील और हेल्पलाइन नंबर
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बेवजह की परेशानियों से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और अपने वाहन केवल तय की गई पार्किंग जगहों पर ही खड़े करें। यदि आपको रास्ते में किसी भी तरह की असुविधा होती है तो मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!