मुद्दा गरम हैस्पोर्ट्स

वैभव सूर्यवंशी का ‘गलीछाप’ तूफान, 53 गेंदों में ठोक दिए 204 रन

दोहा के मैदान पर राइजिंग स्टार एशिया कप के इस मुकाबले में क्रिकेट की पारंपरिक किताबें फाड़ दी गईं। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इंडिया ए को जीत चाहिए थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इसे किसी गली-मोहल्ले के टेनिस-बॉल टूर्नामेंट में बदल डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने हरप्रीत सिंह भाटिया के 130 रन और अरशद खान 4/43 की कसी गेंदबाजी के दम पर 249 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लगा था कि लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए के बल्लेबाज कुछ देर टिकेंगे, पर वैभव के इरादे कुछ और ही थे।
वैभव ने पहले ही ओवर से गेंदबाजों का धागा खोलना शुरू किया और 16 गेंदों में फिफ्टी व 28 गेंदों में लिस्ट ए का सबसे तेज शतक जड़ दिया। 40 गेंदों में 150 पार करते हुए उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और फिर 53 गेंदों में 204 रन ठोककर 50 ओवर क्रिकेट के सबसे तेज दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, चैड बोवेस का 103 गेंदों का कीर्तिमान पीछे छूट गया। 384.91 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट वाली इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।
दिलचस्प मोड़ 13वें ओवर में आया, जब 204 के स्कोर पर बासिल हमीद की गेंद पर वैभव कैच आउट हुए। जीत के लिए बस चंद रन बाकी थे और आखिरी रन न बना पाने की कसक लिए वैभव झल्लाते हुए बल्ला झटकते लौटे। आखिरकार 14.2 ओवर में 3 विकेट पर 254 रन बनाकर रिंकू सिंह ने छक्के संग इंडिया ए को 7 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिला दी। मैच के बाद वैभव ने साफ कहा कि गेंद बल्ले पर आसानी से आ रही थी, इसलिए उन्होंने बेखौफ हमला बोला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!