चुनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य निलंबित

भोपाल। राजधानी भोपाल में अनुशासनहीनता और लापरवाही के खिलाफ पुलिस विभाग सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में भोपाल के चुनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। उन पर यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम से गैरहाजिर रहने के कारण की गई है।
जानकारी के मुताबिक चुनाभट्टी थाना क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुनने और पुलिस व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में खुद पुलिस कमिश्नर भी मौजूद थे। इतने बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्र के थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य का मौजूद न होना वरिष्ठ अधिकारियों को रास नहीं आया। इसे अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया।
डीसीपी ने जारी किए आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन.4 आदर्शकांत शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।



