दिल्ली एनसीआरपॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

भोपाल में ‘नाथ’ का दीवाली मिलन, नेहरू जयंती और कमलनाथ के एडवांस बर्थडे के बीच सियासी हलचल तेज, प्री-लॉन्चिंग के आरोपों पर सज्जन वर्मा का पलटवार

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में आज एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ भोपाल में दीवाली मिलन समारोह के जरिए समर्थकों के बीच अपनी सक्रियता दर्ज करा रहे हैं। राजधानी स्थित कमलनाथ के सरकारी आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से नाथ समर्थकों का बड़ा जुटान हो रहा है।
इस आयोजन को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसे नकुलनाथ की प्री-लॉन्चिंग और शक्ति प्रदर्शन करार दिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
एयरपोर्ट से रोशनपुरा चौराहे तक स्वागत
तय कार्यक्रम के अनुसार नकुलनाथ प्राइवेट विमान से भोपाल एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से वे वाहनों के काफिले के साथ सीधे रोशनपुरा चौराहे पहुंचेंगे और वहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
नेहरू जयंती के साथ मनेगा कमलनाथ का एडवांस बर्थडे
14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होने के कारण नकुलनाथ दीवाली मिलन समारोह के साथ-साथ नेहरू जयंती भी मनाएंगे। इसके अलावा इस आयोजन में एक और खास जश्न शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 18 नवंबर को अपने जीवन के 80 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। चूंकि वे 15 नवंबर को पूरे परिवार के साथ विदेश यात्रा पर रवाना हो रहे हैं, इसलिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने आज ही एडवांस में मिल्क केक काटकर उनका जन्मदिन मनाने की खास तैयारी की है।
प्री.लॉन्चिंग के आरोपों पर सज्जन का पलटवार
भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम को नकुलनाथ की प्री-लॉन्चिंग बताए जाने पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कड़ा विरोध जताया है। मीडिया से बातचीत में वर्मा ने भाजपा के इन बयानों को पूरी तरह से मूर्खतापूर्ण बताया। उन्होंने तर्क देते हुए कहा जो व्यक्ति पांच साल तक लोकसभा का सांसद रह चुका हो और देश की संसद में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा चुका हो, उसे लॉन्च करने की बात करना बेहद बेतुका है। सांसद बनने के बाद किसी भी नेता का अपना एक स्वतंत्र अस्तित्व बन जाता है। लॉन्चिंग किसी नए या छोटे कार्यकर्ता की होती है न कि पूर्व सांसद की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!