पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा ने मारी बाजी, सीएम डॉ. मोहन यादव का उज्जैन दूसरे नंबर पर

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आबादी भूमि का मालिकाना हक दिलाने वाली मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। प्रदेश के सभी 55 जिलों में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 20 लाख 5 हजार 863 मुफ्त रजिस्ट्रियां दर्ज की जा चुकी हैं। खास बात यह है कि इस योजना के क्रियान्वयन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव का गृह जिला उज्जैन दूसरे नंबर पर रहा है।
गुरुवार तक जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक छिंदवाड़ा में सर्वाधिक 86 हजार 867 ग्रामीण परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री का लाभ मिला है। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में 81 हजार 256 रजिस्ट्रियां की गई हैं, जिससे वह प्रदेश में दूसरे स्थान पर काबिज है। तीसरे नंबर पर राजगढ़ है, जहां 77 हजार 703 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं।
दिग्गज मंत्रियों के जिलों की स्थिति
योजना के आंकड़ों पर नजर डालें तो सरकार के कई दिग्गज मंत्रियों के गृह जिलों में भी तेजी से काम हुआ है…
जबलपुर मंत्री राकेश सिंह का गृह जिला: 67,688 रजिस्ट्रियां
सागर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का गृह जिला: 67,365 रजिस्ट्रियां
रीवा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का गृह जिलाद्: 20098 रजिस्ट्रियां
प्रदेश के टॉप-10 प्रदर्शन करने वाले जिले
छिंदवाड़ा 86,867
उज्जैन 81,256
राजगढ़ 77,703
सिवनी 73,549
छतरपुर 71,468
मंदसौर 68,400
बालाघाट 68,165
जबलपुर 67,688
सागर 67,365
शिवपुरी 64,395
इन जिलों में भी आंकड़ा 50 हजार के पार
प्रदेश के सात अन्य जिलों में भी रजिस्ट्रियों की संख्या 50 हजार से अधिक रही है। इनमें नरसिंहपुर 59,128, रायसेन 55,981, धार 55,651, विदिशा 55,311, खंडवा 52,897, नीमच 52,620 और खरगोन 51,998 शामिल हैं।
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर की रफ्तार धीमी
बड़े शहरी जिलों की बात करें तो इंदौर में 34,361 और ग्वालियर में 22,776 रजिस्ट्रियां हुई हैं। वहीं राजधानी भोपाल में अब तक मात्र 14,972 रजिस्ट्रियां ही हो पाई हैं, जिसके चलते भोपाल सबसे कम रजिस्ट्री वाले 14 जिलों की सूची में शामिल है।
अन्य जिलों का हाल
बैतूल 48,893
सीहोर 48,350
कटनी 45,381
शाजापुर 45,226
देवास 43,590
दमोह 39,836
नर्मदापुरम 39,025
रतलाम 38,410
भिंड 34,026
मंडला 33,682
गुना 30,573
मुरैना 29,817
बड़वानी 28,954
पन्ना 28,279
सतना 28,173
बुरहानपुर 26,531
टीकमगढ़ 23,939
हरदा 23,772
डिंडोरी 23,180
अशोकनगर 23,004
आगर-मालवा 21853



