पिता की पुण्यतिथि-माता की जयंती पर मंत्री सारंग ने राहगीरों को पिलाया शरबत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग के पिता स्व. ेकैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि तथा उनकी माताजी स्व. प्रसून सारंग की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में विशेष सेवा कार्य किए गए।
इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग ने रोशनपुरा चौराहा, चेतक ब्रिज और अन्ना नगर पहुंचकर सडक़ से गुजरने वाले राहगीरों, ऑटो चालकों और सवारियों को अपने हाथों से शरबत वितरित किया।
जनसेवा के साथ माता.पिता को अनोखी श्रद्धांजलि
मंत्री विश्वास सारंग ने अपने सोशल मीडिया संदेश और कार्यक्रमों के जरिए अपने माता-पिता को याद करते हुए साझा किया कि उनके पिता स्व. कैलाश नारायण सारंग के आदर्श और उनकी जनसेवा की भावना हमेशा प्रेरणा देती रही है। माता-पिता के स्मरण दिवस को सेवा के रूप में मनाते हुए उन्होंने राहगीरों की प्यास बुझाने का यह सेवा कार्य किया।
कार्यक्रम की शुरुआत रोशनपुरा चौराहा से हुई, जहां मंत्री सारंग ने आने-जाने वाले लोगों को रोककर शरबत पिलाया। इसके बाद चेतक ब्रिज और अन्ना नगर क्षेत्रों में भी शिविर लगाकर बड़े पैमाने पर राहगीरों, यातायात कर्मियों, ऑटो-टैक्सी चालकों और आम नागरिकों को शरबत का वितरण किया गया।
लोगों ने सराहा सेवा भाव
भीड़भाड़ वाले चौराहों और प्रमुख मार्गों पर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार आम जनता के बीच जाकर शरबत वितरण करने के इस कार्य की लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढक़र अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्व. कैलाश नारायण सारंग तथा स्व. श्रीमती प्रसून सारंग के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



