भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम, शीतलदास की बगिया पर 2100 दीपों का दीपदान और नौका विहार

भोपाल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं। चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत आज यानी 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो रही है। राजधानी के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल शीतलदास की बगिया कमला पार्क घाट पर भोजपुरी एकता मंच समिति के तत्वावधान में 15 और 16 नवंबर को भव्य मुख्य आयोजन किया जाएगा। इस बार घाट को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
शीतलदास की बगिया स्थित कमला पार्क घाट पर होने वाले मुख्य समारोह को बेहद आकर्षक बनाया जा रहा है। समिति के अनुसार घाट पर इस बार संध्या अघ्र्य के दौरान 2100 दीप जलाकर घाट को रोशन किया जाएगा। श्रद्धालुओं पर 51 किलो गुलाब की पंखुखुयिों से विशेष पुष्पवर्षा की जाएगी। उत्सव का माहौल और बढ़ाने के लिए नौका विहार और भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गूंजेंगे भोजपुरी गीत
छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी साहित्य अकादमी और संस्कृति परिषद के सहयोग से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें बिहार के प्रसिद्ध गायक हंसनाथ मिश्रा उर्फ मि_ू मिश्रा और वाराणसी के जाने-माने गायक सक्षम शर्मा अपनी टीम के साथ सुरीले भोजपुरी गीत और भजन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त गेहूं पिसाई की सुविधा
छठ पूजा के विशेष प्रसाद ठेकुआ को तैयार करने के लिए भोजपुरी एकता मंच ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। संस्था की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त गेहूं पिसाई की व्यवस्था की गई है। इसकी शुरुआत आज 13 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिरए कमला पार्क परिसर में होगी। मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी एससीआरबी जयदीप प्रसाद आटा चक्की की पूजा-अर्चना कर इस सेवा का शुभारंभ करेंगे।



