पुलिस बुकप्रशासनमध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

सीएम का ऐलान, टीआई दिलीप पुरी के परिजन को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के निर्देश

भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य पालन के दौरान एक दर्दनाक हादसे में थाना प्रभारी दिलीप पुरी शहीद हो गए। अवैध शराब के एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कार्रवाई के दौरान ट्रक ड्राइवर ने उन पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है और शहीद टीआई के परिवार के लिए बड़ी आर्थिक सहायता व अनुकंपा नियुक्ति का ऐलान किया है। साथ हीए घटना की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल विशेष दल गठित कर दिया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव का कड़ा एक्शन और बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासनिक स्तर पर निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वीर बलिदानी टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। शहीद अधिकारी की धर्मपत्नी को एसआई के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
स्पेशल टीम से जांच के आदेश
घटना की गंभीरता को देखते हुएए मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस अधिकारी उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!