पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

दिग्विजय की पदयात्रा के बाद अब बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन… इंदौर में आज पदयात्रा…

भोपाल। मध्य प्रदेश में सियासी पदयात्राओं का दौर तेज हो गया है। एक तरफ जहां उज्जैन से अयोध्या तक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पदयात्रा इन दिनों राजगढ़ जिले से गुजर रही है, वहीं अब इसके काट के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने भी मैदान संभाल लिया है। बीजेपी आज शुक्रवार सुबह 10 बजे से इंदौर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा निकालने जा रही है, जिसके जरिए राजनीतिक और वैचारिक माहौल गर्माने के पूरे आसार हैं।

यह पदयात्रा आज सुबह 10 बजे इंदौर के सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक जाएगी। यात्रा के समापन पर एक विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस पूरी पदयात्रा के माध्यम से एसआईआर प्रक्रिया की सत्यता और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे कथित राजनीतिक नैरेटिव का पर्दाफाश करते हुए जनता को सही तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा हाथों में तख्तियां लेकर चलने वाले लोग संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास और लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश देंगे।

1 लाख लोगों के शामिल होने का दावा
बीजेपी के इस बड़े राजनीतिक आयोजन में पार्टी के कई दिग्गज चेहरे एक मंच पर नजर आएंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अभियान के नगर संयोजक सुधीर कोल्हे ने बताया कि पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कबीरपंथी गायक पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

इनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पार्टी के तमाम प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी और खेल संगठनों के लोग भी इस महाअभियान का हिस्सा बनेंगे। आयोजकों ने इस यात्रा में करीब 1 लाख लोगों के जुटने का बड़ा दावा किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!