Blogमध्यप्रदेश
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों होंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला. कल यानी 23 जनवरी को बसंत पंचमी और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण अदालत ने ‘बैलेंस्ड फॉर्मूला’ लागू किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि हिंदू पक्ष सुबह से दोपहर 12 बजे तक पूजा कर सकेगा. इसके बाद दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुस्लिम पक्ष नमाज अदा करेगा. नमाज खत्म होने के बाद शाम 4 बजे से हिंदू पक्ष पुन: अपनी अखंड पूजा और अनुष्ठान जारी रख सकेगा.
कोर्ट ने निर्देशित किया कि नमाज के लिए परिसर के भीतर अलग रास्ता और विशेष क्षेत्र होगा.
सुनवाई के दौरान सीजेआई ने सख्त लहजे में कहा कि सभी पक्ष एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखें. प्रशासन और एएसआई को निर्देश दिए गए हैं कि कानून-व्यवस्था बनी रहे.



