पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

सीहोर की राजनीति का मुख्य केन्द्र बना बस स्टैंड क्षेत्र…

सीहोर। बीते कुछ दिनों से सीहोर शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। सालों तक शहर की राजनीति का मुख्य केन्द्र शहर की हृदय स्थली अटल चौक कहलाता था, लेकिन अब इसमें परिवर्तन हो गया है। दरअसल, शहर की राजनीति का मुख्य केन्द्र अटल चौक नहीं, बल्कि अब शहर का बस स्टैंड क्षेत्र हो गया है।
मालूम हो कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का कार्यालय शहर के बस स्टैंड पर सालों से स्थापित है। कांग्रेस पार्टी के हर कार्यक्रम इसी कार्यालय में आयोजित होते हैं। अब तक बस स्टैंड क्षेत्र पार्टी विशेष कांग्रेस के लिए राजनीति का मुख्य केन्द्र था, लेकिन अब यह क्षेत्र भाजपा के लिए भी मुख्य हो गया है। दरअसल, जिले में जिलाध्यक्ष पद में बदलाव हुआ। तत्कालीन जिलाध्यक्ष रवि मालवीय के स्थान पर 7 महीने पहले नरेश मेवाड़ा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नतीजतन नए जिलाध्यक्ष के साथ कार्यालय स्थल में परिवर्तन हुआ। अब भाजपा का कार्यालय भी शहर के बस स्टैंड क्षेत्र पर खोला गया है, जबकि इससे पहले बीजेपी कार्यालय सीहोर-इछावर मार्ग पर था। बस स्टैंड क्षेत्र पर कार्यालय खोले जाने से अब भाजपा की आयोजित बैठक, जयंती, समारोह सभी यही आयोजित होंगे। खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेवाल की रणनीति के अनुसार इस कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा दो दिन बैठेंगे और जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात भी करेंगे। यही कारण है कि अब जिले का बस स्टैंड क्षेत्र बीजेपी और कांग्रेस की राजनीति का मुख्य केन्द्र हो गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us