पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेश

शिवराज का ऑन द स्पॉट एक्शन, मंच पर अफसरों को बुलाकर तुरंत निपटाए जनता के काम

सीहोर। मध्य प्रदेश के शाहगंज में केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान का एक अलग और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिला है. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान जब जनता ने अपनी समस्याएं रखीं तो शिवराज ने सिर्फ आश्वासन देने के बजाय मंच से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर ऑन द स्पॉट समस्याओं का निपटारा कर दिया.
बता दें विदिशा संसदीय क्षेत्र के शाहगंज में आयोजित जन विश्वास अभियान आम जनता के लिए राहत भरा साबित हुआ. जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच पहुंचे तो लोगों ने अपनी परेशानियां उनके सामने रखीं. इस दौरान शिवराज का वही पुराना और जन नेता वाला रूप एक बार फिर नजर आया, जहां जनता की तकलीफ सुनते ही उनका समाधान तुरंत सुनिश्चित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मंच पर पहुंचकर शिकायत की कि उसके पूरे गांव में बिजली गुल है और ग्रामीण परेशान हैं. इस शिकायत को सुनते ही केंद्रीय मंत्री ने एक पल गंवाए बिना बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को तुरंत मंच पर तलब कर लिया और समस्या का समाधान तत्काल करने के कड़े निर्देश दिए.
बिजली विभाग के बाद अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर भी कई ग्रामीण मंच तक पहुंचे. शिवराज सिंह चौहान ने हर एक शिकायत को पूरी संवेदनशीलता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को दोटूक शब्दों में चेताया कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी तरह की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को अनावश्यक परेशान बिल्कुल नहीं होना चाहिए.
मंच से ही तुरंत फैसले लेने की इस कार्यशैली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनता से सीधा जुड़ाव और त्वरित न्याय ही उनकी कार्यपद्धति की पहचान है. शाहगंज के इस कार्यक्रम ने साफ संदेश दे दिया है कि लापरवाह अधिकारियों के लिए अब जनता की शिकायतों को टालना नामुमकिन होगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!