पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नेहा माली से की मुलाकात, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच जिले के कुकडेश्वर निवासी नेहा माली को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को नेहा माली से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और तत्काल राहत के तौर पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नेहा के पिता की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ जांच कर बेटी को उसका वाजिब हक दिलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से भी इस मामले में अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी नेहा माली के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
यह मामला मंगलवार को उस समय सामने आया था, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नीमच जिले के मनासा प्रवास पर थे। इस दौरान कुकडेश्वर निवासी नेहा माली ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई थी। नेहा ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद से ही उनके सगे रिश्तेदार उन्हें और उनकी छोटी बहन को लगातार प्रताडि़त कर रहे हैं। घ्रिश्तेदारों द्वारा उनके पिता की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और दोनों बहनों को उनके पैतृक मकान से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। नेहा के अनुसार इस संबंध में पहले पुलिस को आवेदन भी दिया गया था, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी थी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद अब दोनों बहनों को न्याय मिलने और उनकी पैतृक संपत्ति वापस मिलने की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!