दिल्ली एनसीआरपॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

अमेरिका में बोले राहुल गांधी, चुनावों का बहिष्कार नहीं करेंगे, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी

भोपाल। दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ एक विशेष संवाद में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया और देश की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया में विपक्ष को हुए नुकसान के बावजूद वे चुनावों का बहिष्कार नहीं करेंगे, क्योंकि ऐसा करने से लोकतंत्र को खतरा पहुंच सकता है।
राहुल गांधी ने संवाद के दौरान कहा कि भारतीय लोकतंत्र उनके लिए बेहद पवित्र है। उन्होंने कहा अगर हमने चुनावों का बॉयकॉट करने का फैसला किया तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। हम लोकतंत्र को खत्म नहीं करना चाहते। हमारी रणनीति यह है कि हम मैदान में डटे रहें, लड़ें और देश की जनता को बताएं कि असल में क्या चल रहा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भी शिरकत की थी।

चुनावी बहिष्कार का विकल्प नहीं
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर चुनाव का बहिष्कार नहीं कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के भीतर से ही अब उन्हें जानकारियां मिल रही हैं और आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी वर्तमान व्यवस्था से असहज महसूस कर रहे हैं।
गैर-लोकतांत्रिक व्यवस्था स्वीकार नहीं
उन्होंने जोर देकर कहा कि वे किसी भी तरह के गैर-लोकतांत्रिक भारत को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। राहुल के मुताबिक यह विचार सिर्फ कांग्रेस पार्टी का नहीं हैए बल्कि देश के अधिकांश नागरिक भी यही भावना रखते हैं।

अभिव्यक्ति की आजादी की बहाली
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिना किसी डर के अपनी बात कहने की आजादी भारत की सबसे बड़ी ताकत रही है। विपक्ष यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष कर रहा है कि लोगों की यह ताकत फिर से बहाल हो और उन्होंने विश्वास जताया कि वे इस लड़ाई को जीत रहे हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव की वैधता पर सवाल
राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची में कई अवैध और फर्जी मतदाता शामिल थे। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक ब्राजीलियाई महिला, जो कभी भारत नहीं आई, उसके नाम से एक विधानसभा चुनाव में 23 बार मतदान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!