पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

रेल मंडल की बैठक में सीहोर को बड़ी सौगात की मांग, रानी कमलापति से सीहोर के बीच नई मेमू ट्रेन चलाने का सुझाव

भोपाल। भोपाल रेल मंडल क्षेत्र के सांसदों और जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भोपाल स्थित होटल ताज लेकफ्रंट में आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री एवं बैतूल सांसद दुर्गादास उईके की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन और स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर मंथन हुआ। इस बैठक में सीहोर जिले के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।
बैठक के दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा के प्रतिनिधि ने सीहोर जिले के दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रानी कमलापति भोपाल रेलवे स्टेशन से सीहोर तक नई मेमू ट्रेन शुरू करने का प्रमुख सुझाव रखा।
यदि इस मांग पर रेलवे बोर्ड की मुहर लगती है तो सीहोर और भोपाल के बीच रोजाना अप-डाउन करने वाले हजारों छात्रों, व्यापारियों और कर्मचारियों को सुगम, सस्ती और समय पर रेल परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। इससे भोपाल-सीहोर मार्ग पर सडक़ों पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से भी मुक्ति मिलेगी।
रेलवे महाप्रबंधक ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन
बैठक में पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह और मंडल रेल प्रबंधक ेपंकज त्यागी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। महाप्रबंधक ने सांसदों द्वारा दिए गए सभी सुझावों, विशेषकर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मेमू ट्रेन संचालन की मांगों पर नियमानुसार त्वरित व सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!