पॉलिटिकल तड़कामध्यप्रदेशमुद्दा गरम है

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार

सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लगभग 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार काशीबाई कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। सांस लेने में गंभीर परेशानी बढऩे के बाद उन्हें इलाज के लिए भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। भोपाल के साकेत नगर में उनका निवास था।

पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार
स्वर्गीय काशीबाई का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव जैत में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा। इस दुखद घड़ी में परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम किए निरस्त
मां के निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आज के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। उन्हें शुक्रवार को रायसेन जिले में एक बड़े किसान सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन अब वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके साथ ही उनके आगामी कुछ दिनों के अन्य कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं।

बचपन में ही खो दिया था पहली मां का साया
शिवराज सिंह चौहान की सगी (पहली) मां का नाम सुंदरबाई था, जिनका निधन उनके बचपन में ही हो गया था। इसके बाद बच्चों की बेहतर देखभाल और पालन-पोषण के लिए उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने काशीबाई से दूसरा विवाह किया था। काशीबाई ने एक मां की तरह पूरे परिवार को संभाला और सभी बच्चों का लालन-पालन किया। बता दें शिवराज सिंह चौहान चार भाई-बहन हैं, जिनमें नरेंद्र सिंह चौहान, शशि और रोहित सिंह चौहान, वरुण सिंह चौहान शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!