पॉलिटिकल तड़काप्रशासनमध्यप्रदेश

सीहोर आएंगे ‘मोहन-मामा’, कलेक्टर-एसपी ने जांची तैयारियां

सीहोर। आगामी 7 फरवरी को जिले के आष्टा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य किसान सम्मेलन और लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा शिरकत करना प्रस्तावित है।
मंगलवार को कलेक्टर बालागुरु के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने आष्टा स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च इन द ड्राई एरियास पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के एक साथ आगमन को देखते हुए सुरक्षा और बैठक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
कलेक्टर और एसपी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा घेरा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी सुनीता रावत और एसडीएम नितिन टाले सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
× Contact us