मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न, जनहित में लिए गए कई बड़े फैसले

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रालय में आज (बुधवार) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई।
बता दें कैबिनेट की बैठक अपने तय समय पर शुरू हुई, जिसमें मुख्यमंत्री और सभी मंत्रीगणों ने वंदे मातरम् का गायन किया। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से संबंधित कई नीतिगत फैसले लिए गए, जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।
विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि जो भी निर्णय आज लिए गए हैं, उनका क्रियान्वयन समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। सरकार का लक्ष्य है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता रहे और आम आदमी को सरकारी प्रक्रियाओं में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक के समापन पर मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी आगामी योजनाओं का रोडमैप तैयार रखें ताकि प्रदेश को विकास के पथ पर और तेजी से आगे ले जाया जा सके।



